Breaking
HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंद
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

क्या अखिलेश व्यंग गीत और कटाक्ष के द्वारा भेद पायेंगे बीजेपी क़िला |

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर पार्टी एक्टिव हो चुकी है आरोप प्रत्यारोप के इस मौसम में राजनीतिक दलों के गीत और नारे माहौल बनाने का काम कर रहे हैं. यूपी चुनाव का बिगुल बज चुका है. इस बीच यूपी के होने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी समाजवादी पार्टी ने अपना गीत लॉन्च कर दिया है. इस गीत का शीर्षक ‘यूपी में खेला होईबे, खदेड़ा होइबे’ है. शीर्षक से ही साफ है कि यूपी में ‘खेला होने’ की बात कही गई है. ये पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के चुनावी स्लोगन ‘खेला होबे’ से मिलता जुलता है. समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसे शेयर किया गया है.

समाजवादी पार्टी की इस चुनावी गीत में करारा निशाना बीजेपी की सरकार पर साधा गया है. इसमें कहा गया है कि इस बार बीजेपी मुंह के बल गिर जाएगी और अंत में सारा झमेला खत्म हो जाएगा. वीडियो सॉन्ग में अखिलेश यादव की रैली और उसमें लोगों की भीड़ को दिखाया गया है और ये बताने की कोशिश की गई है कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी के साथ है.
अखिलेश यादव लैपटॉप बांटते हुए दिखे ,गीत में कहा गया है कि जोर जबरदस्ती अब नहीं चलेगी और न ही तानाशाही चलेगी. महंगाई की मार का भी जिक्र किया गया है. इसके साथ ही कोरोना वायरस के दौरान ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे को भी वीडियो सॉन्ग में दिखाया गया है.

 

Related Articles

Back to top button