Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
उत्तर प्रदेश

UP: दरोगा के बेटे का कमरे में लहूलुहान हालत में मिला शव

UP: मथुरा में ड्यूटी दे रही महिला दरोगा का बेटा का शव बंद कमरे में मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक का लैपटॉप खुला हुआ था।परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि छात्र वीडियो कॉलिंग कर रहा था। उस पर फरवरी में नॉलेज पार्क स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर भी जानलेवा हमला हुआ था। प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि छात्र ने खुदकुशी की है।

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी परिजनों ने जानकारी दी है कि मथुरा मैं तैनात दरोगा रेखा शर्मा का बेटा राहुल शर्मा (22) नॉलेज पार्क स्थित यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक कर रहा था। वह बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट में किराये पर रहता था। बृहस्पतिवार शाम परिजनों को सूचना मिली कि राहुल का शव कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला है। शव लगभग दो-तीन दिन पुराना है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट आदि नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि छात्र के पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां की हालत राहुल की मौत की खबर सुनने के बाद ठीक नहीं है। पुलिस का कहना है कि छात्र ने खुदकुशी कर जान गंवाई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई थी हमले की घटना

रेखा शर्मा ने नॉलेज पार्क में फरवरी में पांच युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि राहुल मंगलमय इंस्टीट्यूट में परीक्षा देने गया था। केंद्र के बाहर कार सवार युवकों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया था। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई थी। आरोप था कि आरोपियों ने राहुल को कार में अगवा करने की भी कोशिश की थी।

आत्महत्या के दावे के बाद हुई थी पिता की हत्या की पुष्टि

ग्रेटर नोएडा। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र राहुल की मौत के बाद पहुंची मां रेखा शर्मा ने बताया कि वह वर्तमान में वृंदावन की देवरा बाबा चौकी की प्रभारी हैं। वह मूलरूप से बुलंदशहर के खिदरपुर की रहने वाली हैं। राहुल के पिता देवेंद्र शर्मा भी यूपी पुलिस में थे, लेकिन वर्ष 2006 में शामली के झिंझाना थाने में तैनाती के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया था, लेकिन बाद में हत्या की पुष्टि हुई थी। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

हत्या की आशंका जता, निष्पक्ष जांच की मांग

रेखा ने बताया कि जिस कमरे में राहुल का शव मिला उसकी ऊंचाई मात्र आठ फुट है। इसके बाद पंखा भी नीचे था। जबकि राहुल की लंबाई छह फुट है, उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। इसे देखकर लग रहा था कि वह यहां फंदा नहीं लगा सकता। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, उन्होंने कहा कि लैपटॉप और मोबाइल की जांच से भी मौत के कारणों का पता चल सकता है।

16 को मां से और 17 अगस्त को भाई से की बात

राहुल ने 16 अगस्त को रेखा से मोबाइल पर बात की थी। वह सामान्य बात कर रहा था और खुश था। इसी तरह 17 अगस्त को उसने अपने ताऊ के बेटे से भी हंसते हुए बात की और कहा कि वह भी उनकी तरह कॅरियर बनाना चाहता है। 17 अगस्त को राहुल का प्रेक्टिकल था, उनके शिक्षक ने भी परिजन को बताया कि राहुल ने अच्छे परीक्षा दी है।

Related Articles

Back to top button