Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP के यूपी मॉडल की चर्चा विदेशों तक, प्रधान मंत्री ने भी कर डाली प्रशंसा

 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस तरह से कोरोना काल की नीतियां बनाई गई वो अत्यंत प्रशंसनीय है जिसकी चर्चा केवल भारत ही नही विदेशी मे भी है । अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की. उनकी कोरोना नीति से तो वे खासा प्रभावित नजर आए. अब बाकी मुद्दे तो राजनीति से प्रेरित हो सकते हैं, कोविड प्रबंधन के मामले में यूपी मॉडल की बात हर जगह हो रही है.

देश में तो चर्चा है ही, विदेश में भी इस मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है। अब ऑस्ट्रेलियाई सांसद एवं मंत्री जेसन वुड ने राज्य में कोविड -19 के प्रकोप को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है. उन्होंने यूपी सरकार के साथ काम करने की इच्छा भी व्यक्त की है, उन्‍होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि हम उत्‍तर प्रदेश के साथ काम करने के लिए उत्‍सुक हैं. संस्‍कृति और विकास के संवर्धन के लिए हम लोग उत्‍तर प्रदेश सरकार के साथ काम करेंगे. कोविड 19 प्रबंधन के लिए योगी के यूपी मॉडल से प्रेरित होकर उन्‍होंने आगे लिखा कि सीएम योगी को धन्‍यवाद. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे अपना संदेश दिया.

इस कठिन समय में यूपी सरकार के कोविड नियंत्रण प्रयासों की सराहना
योगी के यूपी मॉडल की चर्चा चारों ओर है. कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को बॉम्बे हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, डब्‍ल्‍यूएचओ ने भी सराहा है. योगी सरकार ने ट्रिपल-टी नीति के चलते कम समय में केसों पर लगाम लगाई है. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मेडिकल किट वितरण, सैनिटाइजेशन, टेस्टिंग, टीकाकरण के साथ ही चिकित्‍सीय सुविधाओं का तेजी से विस्‍तार किया गया है.

सर्वाधिक टेस्टिंग और टीकाकरण कर यूपी ने दूसरे देशों और प्रदेशों के समक्ष नजीर पेश की
ऑस्‍ट्रेलिया के संसद सदस्‍य क्रेग केली ने यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ के कोरोना प्रबंधन की तारिफ कुछ दिन पहले ही की थी. उन्‍होंने आइवरमेक्टिन के प्रयोग के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्‍टा को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को सराहा था. सांसद क्रेग केली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश ने आइवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग कर दूसरी लहर पर अंकुश लगाया है. वहीं, कनाडा के एक निवेशक पैट्रिक ब्रुकमैन ने ‘क्रशिंग द कर्व’ में योगी आदित्यनाथ के प्रभावी नेतृत्व का जिक्र करते हुए यूपी मॉडल ऑफ कोविड प्रबंधन की सराहना की थी.

प्रदेश के 32 जनपदों अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर और सोनभद्र में पिछले 24 घंटों में कोविड के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई. बीते 24 घंटों में 59 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिला। अब तक 07 करोड़ 53 लाख 18 हजार 532 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है. वहीं आठ करोड़ 88 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है. बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार से अधिक टेस्टिंग में 33 नए मरीज मिले. अब तक 16 लाख 86 हजार 522 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं.

Related Articles

Back to top button