Breaking
UP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटेकिसानो में आक्रोश, गन्ना भुकतान को लेकर गन्ना संस्थान में बैठक होनी थी, प्रशासन ने परमीशन नहींकिसान नेता राकेश टिकैत लखनऊ गन्ना संस्थान के गेट बैठे बोले धरना चालू‘अर्नब’ चक्रवात का दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में खतरा; कैसा रहेगा मौसम?RSS नेता इंद्रेश कुमार का राहुल गाँधी के बयान पर पलटवार, कहा- देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहानभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मार्को रूबियो ने दिया बड़ा अपडेटविजयादशमी के अवसर पर PM मोदी बोले- आज भारत का कोना-कोना राममयफ्रांस में हिंसा के बाद पेरिस समेत 5 शहरों में रात का कर्फ्यू
अंतर्राष्ट्रीय

‘सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी’ के ऑफिस में आग, जान बचाने दूसरी मंजिल से कूदे पूर्व पीएम

ट्यूनिस: ट्यूनीशिया (Tunisia) की सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी (Biggest Islamic Party) के हेड ऑफिस में भीषण आग (Massive Fire) लग गई. आग इतनी भयानक थी कि लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. कुछ लोगों ने खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन वो नीचे गिरकर घायल हो गए. जो लोग बिल्डिंग में रह गए उनमें से 1 की मौत आग में झुलसने से हो गई. वहीं करीब डेढ़ दर्जन लोग इस घटना में घायल हो गए. इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर है.

बता दें कि ट्यूनीशिया की इस्लामिक पार्टी के मुख्यालय में आग लगने के दौरान घायल हुए लोगों में एक पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) भी हैं जो खिड़की से बाहर कूदने के बाद चोटिल हो गए. एन्नाहधा मूवमेंट (Ennahdha Movement) ने एक बयान में कहा कि आग में जलने से पार्टी के एक कार्यकर्ता सिफी की मौत हो गई है. वहीं कई कर्मचारी और नेता घायल हो गए हैं. सिफी की उम्र 51 साल थी.

उन्होंने कहा कि इस्लामिक पार्टी के हेड ऑफिस में आग किस वजह से लगी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है. जांच की जा रही है. हो सकता है कि आग शॉट सर्किट से लगी हो. लेकिन अगर ये किसी ने जानबूझकर किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ट्यूनीशिया के गृह मंत्रालय के मुताबिक, रेस्क्यू टीम (Rescue Team) ने एक जले हुए शरीर को बिल्डिंग से बाहर निकाला है. हादसे में 18 लोग घायल हो गए. घायलों में से ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है.

गौरतलब है कि एन्नाहधा मूवमेंट के उपाध्यक्ष अली लारायेध (Ali Laarayedh) हेड ऑफिस में आग लगने के दौरान बिल्डिंग के अंदर ही थे. जान बचाने के लिए वो बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूद गए, जिसकी वजह से उनके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं. अली लारायेध साल 2013 से 2014 तक ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. हादसे के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Related Articles

Back to top button