Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशदिल्ली/एनसीआरराज्यराष्ट्रीय

मौसम विभाग की चेतावनी, भारी बारिश और आसमानी बिजली गिरने की संभावना

नई दिल्ली: जाते-जाते मानसून अपना असर छोड़ कर जा रहा है , लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने चेतावनी दी है अगले कई दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना बनी है उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है

राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के जिलों में बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश लगातार जारी है. वैसे तो बुधवार की दोपहर में भी तेज बारिश हुई थी, लेकिन जोरदार बारिश का सिलसिला बीती रात से चल रहा है. राजधानी लखनऊ में तो बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह तक 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तक यह सिलसिला जारी रह सकता है.
विभाग की ओर से कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है इन सभी जिलों में हो रही बारिश या तो जारी रहेगी या फिर बारिश की संभावना बनी हुई है. बारिश के साथ साथ 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके भी चलेंगे। जिन जिलों में बारिश जारी रहेगी वह जिले हैं – अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कासगंज, एटा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर और नोएडा. इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
इन इलाकों में भी बारिश की संभावना
इसके अलावा कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, फतेहपुर, बांदा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, इटावा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, संभल, अमरोहा और हापुड़ में भी बारिश या तो हो रही है या अगले कुछ घंटों में होने की संभावना है.
लगातार हो रही बारिश से कई शहरों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. इसके अलावा कुछ जिलों में कच्चे मकानों के गिरने से लोगों की जानें भी गई हैं. बारिश से तो नहीं लेकिन हवा के तेज झोंके से किसानों की भी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. हवा के तेज झोंके से धान की फसल गिर रही है.मानसून की विदाई की तारीख 20 सितंबर तक बताई जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी मौसम के तेवरों को देखकर लगता है कि इस बार मानसून की विदाई तय तिथि से आगे बढ़ सकती है। तेज बारिश का दौर खत्म होने के बाद भी थोड़ी बहुत बारिश का दौर जारी रहेगा

Related Articles

Back to top button