Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरEarly News Hindi Daily E-Paper 9 February 2026सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्ती
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

 गोहरी में दलित  परिवार की हत्या से मचा कोहराम,प्रियंका गाँधी करेंगी कूंच मृतकों के घर |

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को प्रयागराज के सियासी तापमान को बढ़ाने के लिए गोहरी गांव जाएंगी। वह प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या के मामले में परिवार से मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज संगम नगरी पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार स्थानीय दबंगों ने कुछ दिन पहले फूलचंद को उनके घर जाकर धमकाया था, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। प्रियंका गांधी गोहरी पहुंचकर मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटेंगी।

आपको बता दें कि यूपी के प्रयागराज स्थित फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इससे इलाके में सनसनी मच गयी है। मृतकों में फूलचंद(50), उनकी पत्नी मीनू (45), बेटा शिव (10) और 17 वर्षीय बेटी शामिल हैं। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले। उन्हें धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था।

फाफामऊ पुलिस का कहना है कि परिवार को आखिरी बार सोमवार यानी 22 नवंबर को देखा गया था। स्थानीय लोगों को लगा कि पूरा परिवार कहीं बाहर गया होगा। आशंका है कि उसी रात में खाने के बाद परिवार के लोग सो रहे थे। देर रात घर का दरवाजा तोड़कर कुछ हमलावर घुस गए। इसके बाद माता-पिता और बेटा-बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि चार लोगों के शव घर में मिले हैं। सभी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इक्ठ्ठे किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। परिवार के लोगों ने जिन आरोपियों का इस हत्याकांड के पीछे नाम लिया है, उनमें से तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। इस घटना का खुलासा जल्दी ही किया जाएगा।

घरवालों ने गांव के ही एक परिवार पर रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है। किशोरी का शव नग्न हालात में मिला है, ऐसे में सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर जो हालात थे, उससे इस बात की आशंका है कि हत्यारों ने पहले बरामदे में सो रहे दंपति व बेटे को मारा और फिर दरिंदगी के बाद कमरे में सो रही किशोरी का कत्ल कर दिया।

फाफामऊ में शांतिपुरम से होते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही गोहरी गांव पड़ता है। इसी गांव में सड़क से लगभग सटे हुए मकान में फूलचंद व उसका परिवार रहता था। घर के दाहिनी ओर पशु औषधालय है जबकि बायीं ओर खाली प्लॉट पड़ा है। पीछे की ओर ईंट का भट्ठा है। पशु औषधालय की चहारदिवारी इतनी है कि आराम से इसे फांदकर घर में दाखिल हुआ जा सकता है।

Related Articles

Back to top button