Breaking
रामायण का 1224 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, तोड़ा जवान और पठान का रिकॉर्डथाईलैंड: फुकेत में आग लगने से 11 लोगों की जलकर मौत, 36 घायलओडिशा: चक्रवाती तूफान का खतरा, सरकार ने लोगों को सुरक्षित निकालने के दिए आदेश21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगी
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्रा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रदेश में पदयात्राएं निकालेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, जयंत चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पदयात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रभारी दिलीप पटेल ने बताया कि 3 नवम्बर को लखनऊ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। जबकि 03 नवम्बर को ही बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में निकलने वाली पदयात्रा के माध्यम से भाजपा विपक्ष के झूठे राजनैतिक ऐजेंडे और दोहरे मापदंड को जनता के बीच पहुंचकर उजागर करेगी।

श्री पटेल ने बताया कि 04 नवम्बर को गोरखपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा लोकतंत्र को बचाने और अराजकता को मिटाने का संकल्प लेकर पदयात्रा निकालेंगी। 04 नवम्बर को प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा पदयात्राएं निकलेंगी। पटेल ने बताया कि 05 नवम्बर को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की देश विरोधी राजनीति, सत्ता परिवर्तन के खतरनाक ऐजेंडे और देश को अस्थिर करने के घातक मंसूबों को पदयात्रा के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Back to top button