Breaking
चीन जा रहे तेल के 7 जहाज रूस ने भेजा भारतUP में योगी सरकार के 9 साल पूरे, योगी बोले- PM मोदी के मार्गदर्शन से आया यह बड़ा परिवर्तनCensus 2027: दो चरणों में होगी जनगणना, नित्यानंद ने किया ऐलानबेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं है
Breaking Newsउत्तर प्रदेशझारखंडराज्य

दरभंगा और बनारस के लिए रांची से सीधी उड़ान शुरू

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही हैं। जानकारों के मुताबिक अब रांची से दरभंगा और बनारस के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा का ध्यान रखते हुए बहुत जल्द विमान सेवा शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द लोग इस रूट पर सीधी फ्लाइट से सफर कर सकते हैं। खबर के अनुसार सांसद संजय सेठ ने इस रूट पर विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। जिस प्रस्ताव पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधक विनोद शर्मा ने कहा कि सांसद के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए विभाग को पत्र लिखा जायेगा।

बता दें की विभाग से जैसे ही इस रूट पर विमान सेवा शुरू करने की स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद रांची से दरभंगा तथा दरभंगा से रांची के लिए विमान शुरू हो जाएगी। वहीं रांची से बनारस और बनारस से रांची के लिए भी फ्लाइट उड़न भरेगी।
मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा के लिए विमान सेवा शुरू होने से न सिर्फ उत्तर बिहार, बल्कि नेपाल के कई इलाकों के लोगों को भी लाभ होगा। वहीं बनारस के लिए विमान सेवा शुरू होने से भी काफी लोगों को फायदा होगा और आने-जानें में भी सहूलियत होगी।

Related Articles

Back to top button