Breaking
फिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौतभारत को रूस से मिला चौथा S-400 स्क्वाड्रन, जानें कैसे बढ़ेगी ताकतहैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विराट कोहली हुए अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहररणवीर सिंह को बड़ी राहत, FWICE ने असहयोग का फैसला लिया वापस
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में सीएम फडणवीस के साथ में शिंदे और अजीत पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

महाराष्ट्र। देवेंद्र फडणवीस ने आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को मिले बंपर बहुमत के बाद देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। देवेंद्र फडणवीस के अलावा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए की ताकत देखने को मिली।

पूरे देश के एनडीए के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। देवेंद्र फडणवीस को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल भी इस समारोह में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button