Breaking
Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारी
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। सावन के पावन सोमवार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिवालयों से लेकर काशी, प्रयागराज और अयोध्या तक पूरा प्रदेश भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। बाबा विश्वनाथ के दरबार से लेकर गांवों और शहरों के छोटे-बड़े शिव मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के सोमवार के अवसर पर दोपहर को गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन किया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से विश्व कल्याण तथा सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं, प्रदेश भर में मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

कांवड़िए कंधों पर गंगाजल लिए ‘बोल बम’ के उद्घोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। प्रदेश भर में शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र अर्पण और भजन-कीर्तन का क्रम दिनभर चलता रहा। काशी में सावन के सोमवार का विशेष उत्साह देखने को मिला।

बाबा विश्वनाथ धाम में रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। गंगा स्नान के बाद कांवड़िए पवित्र जल लेकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर घंटे-घड़ियाल और डमरू की ध्वनि से गूंजता रहा।

शाम की गंगा आरती के समय घाटों पर दीपों की रोशनी और श्रद्धालुओं की भीड़ ने अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बना दिया। प्रयागराज में मनकामेश्वर मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में भोर से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

वहीं, अयोध्या के नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, पंचमुखी महादेव और अन्य प्रमुख शिवालयों में भी देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रदेश भर में कांवड़ यात्रा का उत्साह चरम पर रहा। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िए पैदल, साइकिल और वाहनों से यात्रा करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button