Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Breaking Newsमनोरंजन

कार्तिक सारा की जोड़ी एक बार फिर आएगी साथ, सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायॉपिक में लगाएंगे अपने हुनर का तड़का

डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की अगली फिल्म (सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायॉपिक) के बारे में पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए इम्तियाज अली अपने फेवरिट रणबीर कपूर या आयुष्मान खुराना के नामों के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अब अमर सिंह के बेटे जयमान ने इस फिल्म के लीड किरदारों के लिए अपनी ही पसंद बता दी है।

Love Aaj Kal': This still featuring Sara Ali Khan and Kartik Aaryan from  'Haan Main Galat' is unmissable! | Hindi Movie News - Times of India

जयमान ने कहा है कि वह चाहेंगे कि फिल्म में उनके पैरंट्स के किरदार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) निभाएं। अभी तक इस फिल्म के बारे में इम्तियाज अली ने किसी को भी नहीं बताया था। 8-10 दिन पहले इम्तियाज जयमान से मिलने लुधियाना पहुंचे। जहा उन्होंने अमर सिंह के बेटे जयमान से मुलाकात की थी।

Is that Sara Ali Khan and Kartik Aaryan kissing? Fans leak Love Aaj Kal 2  shooting video - Movies News

जयमान ने बताया कि वह पहले ही अपने पिता पर बायॉपिक बनाने की इजाजत दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले इम्तियाज की टीम से कोई व्यक्ति पहुंचा था। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए कहानी में कुछ बदलाव किए जाएंगे लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Kartik Aaryan and Sara Ali Khan to reunite? | Filmfare.com

जयमान ने यह भी बताया कि पहले उनके पिता के किरदार के लिए रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना के नाम सामने आ रहे थे लेकिन इम्तियाज अली उनके पास कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के स्केचेस लेकर आए थे जो उन्हें पसंद आए। जयमान ने कहा कि कार्तिक आर्यन स्केच में बिल्कुल उनके पिता जैसे लग रहे थे। हालांकि अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है कि अमर सिंह चमकीला का किरदार कौन निभाने जा रहा है। खैर, अगर ऐसा होता है तो इम्तियाज अली की ‘लव आज कल’ के बाद एक बार फिर कार्तिक और सारा की जोड़ी एकसाथ नजर आएगी।

Kartik Aaryan and Sara Ali Khan might be seen together in an upcoming movie

बता दें कि अमर सिंह चमकीला एक पंजाबी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशन और कंपोजर थे। चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत सहित उनके 2 बैंड मेंबर्स की हत्या 8 मार्च 1988 में कर दी गई थी। अभी तक यह नहीं पता चल सका कि उनकी हत्या क्यों की गई थी लेकिन उस दौर में अमर सिंह के गानों को खूब पसंद किया जाता था।

Related Articles

Back to top button