Breaking
राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफचंपत राय बंसल-चढ़ावा चोरी में भूमिका नहींचंदा चोरी केस में SIT की फाइनल रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आएगीचढ़ावा चोरी से सनातन का नुक़सान-धीरेंद्र शास्त्री13 जुलाई तक जेल भेजे गए सभी आरोपीराम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नाम
अंतर्राष्ट्रीय

काबुल की मस्जिद में हुआ बम ब्लास्ट, हुए 40 घायल, 21 की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में हुए बम धमाके में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में 40 लोग घायल हुए हैं। उत्तरी काबुल की मस्जिद में धमाका तब हुआ जब लोग शाम कि इबादत के लिए इकट्ठा हुए थे। काबुल पुलिस के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया, मस्जिद के अंदर धमाका हुआ। इसमें बहुत सारे लोग मारे गए हैं लेकिन सही संख्या अभी नहीं बताई जा  सकती।

धमाका बहुत ही जोरदार था। मस्जिद के  आसपास के घरों के शीशे भी धमाके की वजह से टूट गए। तालिबान के खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मरने वालों में मस्जिद के इमाम भी शामिल हैं।

काबुल के इमरजेंसी अस्पताल की तरफ से बताया गया कि 27 लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसमें एक सात साल का बच्चा भी है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी और ऐंबुलेंस पहुंच गई। बता दें कि यह हमला तब हुआ है जब तालिबान अपना विजय सप्ताह बना रहा है। 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था।

पिछले सप्ताह एक मदरसे में मौलवी की भी हत्या कर दी गई थी। वह मौलवी आईएस को लेकर काफी आक्रामक भाषण दिया करता था। गुरुवार को मदरसे में आत्मघाती हमले में वह मारा गया। जिहादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Related Articles

Back to top button