Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
Main slideउत्तर प्रदेशराज्य

सन्त गाडगे को पुष्पांजलि करके। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया याद। शिक्षा स्वास्थ् व स्वच्छता अभियान के जनक सन्त गाडगे को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे स्वच्छता अभियान के जनक थे ।महान समाज सुधारक संत गाडगे सामाजिक सद्भावना एवं एकता के प्रतीक थे ।उन्होंने दीन दुःखियों तथा उपेक्षितो की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया संत गाडगे के विचार भारतीय समाज की असली पूंजी है । केशव प्रसाद मौर्य आज यहां लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित विश्वेश्वरैया हाल में आयोजित राष्ट्र संत गाडगे की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।

गाडगे के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए कहा कि उन्होंने जन जागरण कर समाज सुधार का कार्य किया ।सामाजिक समरसता को अपने जीवन का आधार बनाया ।उन्होने सामाजिक जागृति के दीप जलाए ।अंधविश्वास और पाखंड विरोधी संत गाडगे ने समाज को जागरूक करने का अभिनव प्रयास किया ।
शिक्षा, स्वास्थ व स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि नर ही नारायण है, ऐसा मानने वाले ,स्वच्छता अभियान के जनक अपाहिजो व दीन दुःखियों की सेवा करने वाले मानवता के पुजारी संत गाडगे सामाजिक समरसता के द्योतक थे। उन्होंने धर्मशालाओं ,गौशालाओं शिक्षालयों की स्थापना करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।वह कहा करते थे कि अगर भोजन के लिए थाली नहीं है , तो हथेली पर रखकर भोजन कर लो ,लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाओ ।समाज के पिछड़े लोगों की सेवा को ईश्वर की भक्ति मानकर सबके कल्याण का मार्ग दिखाने में संत गाडगे की भूमिका अविस्मरणीय है ।

संत गाडगे की जयंती पर देश व प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संत गाडगे के जीवन दर्शन को आज न केवल अपनाने की जरूरत है ,बल्कि उसे आत्मसात करने की भी जरूरत है। इनके प्रेरणादायक और प्रेरक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। समाज के हित में किए गए उनके कार्यों को कभी देश भुला नहीं सकता ।

विश्वेश्वरैया हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ,श्रीमती गुलाबो देवी ,कार्यक्रम संयोजक/ विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संजय

Related Articles

Back to top button