Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
राष्ट्रीय

पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर एमएस गिल 86 साल की उम्र में हुए पंचतंत्र में विलीन।

नई दिल्ली। पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) मनोहर सिंह गिल का रविवार को दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे.  उनकी उम्र 86 वर्ष थी.  गिल के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं. गिल का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा. पूर्व नौकरशाह गिल ने एक युवा अधिकारी के तौर पर प्रकाश सिंह बादल के अधीन उस वक्त काम किया था, जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री थे. गिल दिसंबर 1996 और जून 2001 के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) रहे थे.

एक पूर्व सरकारी अधिकारी ने कहा कि जब टी. एन. शेषन निर्वाचन आयोग के प्रमुख थे, तब गिल और जीवीजी कृष्णमूर्ति को निर्वाचन आयोग का सदस्य बनाया गया था. अधिकारी ने कहा कि उसी समय (शेषन के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहने के दौरान) निर्वाचन आयोग को तीन सदस्यीय निकाय बनाया गया था.

वह शायद राजनीति में आने वाले पहले पूर्व सीईसी थे. गिल कांग्रेस सदस्य के रूप में राज्यसभा पहुंचे थे और 2008 में उन्हें केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गिल के निधन पर शोक जताया और देश के विकास में उनके योगदान की तारीफ की.

खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण मनोहर सिंह गिल जी के निधन पर बहुत दुख हुआ.’

उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में एक मूल्यवान सहयोगी के रूप में और इससे पहले एक लोक सेवक के रूप में, खेल, चुनावी प्रक्रियाओं और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा.’ खरगे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी जताई. 

वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी गिल के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, ‘पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनोहर सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और मैं वाहेगुरु जी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास करता हूं.

Related Articles

Back to top button