Breaking
पीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?
राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश में हेलिकॉप्टर क्रैश, चार शव बरामद और 5वें की तलाश है जारी

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 जवानों की मौत हो गई है। अब तक 4 शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दुखद घटना की जांच शुरू हो गई है। खबर है कि हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC  को कॉल आया था, जिसमें तकनीकी खराबी की सूचना दी गई थी। 21 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब कोई सैन्य उड़ान हादसे का शिकार हुई है।

शुक्रवार को भारतीय सेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) मिगिंग इलाके में क्रैश हो गया था। हादसे के तुरंत बाद ही भारतीय थल सेना और वायुसेना के दलों ने तलाशी अभियान और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। हालांकि, घने जंगल और खड़ी पहाड़ों के चलते काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खबरें थी कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग भी नहीं था।

घटना के वक्त हेलिकॉप्टर में पांच जवान सवार थे। इनमें से 4 के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 5वें पार्थिव शरीर को खोजने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि उस दौरान मौसम उड़ान के लिहाज से बेहतर था। साथ ही पायलट्स को मिलाकर 600 घंटे की AHL उड़ान का अनुभव था।

भाषा के अनुसार, सेना के हेलिकॉप्टर को एचएएल रुद्र के नाम से भी जाना जाता है, जिसने निचले सियांग जिले के लिकाबाली से उड़ान भरी थी। एचएएल रुद्र भारतीय सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित एक अटैक हेलिकॉप्टर है। तेजपुर स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया ने कहा, ‘हेलिकॉप्टर में पांच सैन्यकर्मी सवार थे, जिनमें से चार के शव बरामद किए गए हैं। एक अन्य सैन्यकर्मी की तलाश जारी है।’

Related Articles

Back to top button