Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
राष्ट्रीय

छुड़ा दिए हैं छक्‍के गर्मी ने अभी से, अप्रैल में क्‍या रहने वाला है हाल?

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भयंकर लू (Heat Wave) और गर्मी पड़ रही रही है. बुधवार का दिन दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन था. मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, ‘1950 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है जब मार्च में इतनी गर्मी पड़ रही है’. बीते 71 सालों में 30 मार्च का दिन सबसे गर्म रहा है. मौसम विभाग ने इस साल दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है. फिलहाल तो राजधानी और एनसीआर में गर्मी कहर बनकर टूट रही है. तापमान लगातार समान्य से ऊपर चढ़ता जा रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत में लू चलने का दौर जारी रहने की संभावना है. आज गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मार्च को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहेगा. दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण लू चल सकती है. इसके बाद 1 और 2 अप्रैल को तापमान में मामूली कमी आएगी. क्योंकि पारा जरा सा नीचे आकर 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा. हालांकि इसके बाद फिर 3 से 4 अप्रैल तक राजधानी लू की जद में रहेगी.

Related Articles

Back to top button