Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
राज्य

02 प्रवक्ता तथा 03 सहायक अध्यापकों को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

बहराइच 12 अगस्त। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक पद हेतु लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के तृतीय चरण अन्तर्गत प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के नव चयनित 2846 प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा जनपद के चयनित 02 प्रवक्ता तथा 03 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रपाल तथा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित प्रवक्ता पंकज कुमार साहू व सर्वेश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक राज कुमार त्रिपाठी, शशिकान्त पाण्डेय व रफी अहमद अंसारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button