Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय

24 घंटे में आए 2141 नए केस लकिन कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में कोरोना के मामले दो हजार के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के 2,141 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 20 मरीजों की मौत भी हुई है। केरल में सबसे ज्यादा 13 लोगों की जान गई है।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 2,579 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 25,510 हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 46 लाख 36 हजार 517 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 40 लाख 82 हजार 64 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 28 हजार 943 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 219.46 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.67 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 94.97 से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 21.81 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटे में 4,90,711 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button