Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

कोरोना से 24 घंटे में 24 लोगों की गई जान, 7,584 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है. देश में कोविड-19 के एक दिन में 7,584 नए मामले आए हैं. इस दौरान 24 लोगों की मौत भी हुई है. संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,05,106 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 पर पहुंच गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,747 हो गई है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,769 की वृद्धि हुई है और यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.26 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गई. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है.

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 194.76 करोड़ खुराकें दी गई हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.

देश में 99 दिनों बाद गुरुवार को एक दिन में कोरोना वायरस के 7,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए जो दैनिक मामलों में करीब 39 फीसदी की वृद्धि थी.  जबकि दैनिक संक्रमण दर 111 दिनों बाद दो प्रतिशत के पार दर्ज की गई. गुरुवार को संक्रमण के 7,240 मामले दर्ज किए गए, जबकि आठ मरीजों की मौत हुई.

Related Articles

Back to top button