Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
अंतर्राष्ट्रीय

आबादी बढ़ाने के लिए : Spanish Town में बसने वालों को मिलेगा मुफ्त घर और नौकरी, यहां रहते हैं मात्र 138 लोग

फोटो साभार मिरर

मैड्रिड: Spanish टाउन स्पेन का एक शहर  नौकरी के साथ-साथ मुफ्त में रहने का ऑफर दे रहा है. दरअसल, इस शहर की आबादी लगातार कम हो रही है. इसलिए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को यहां बसाने के लिए अनोखी योजना बनाई है. जिसके अनुसार नौकरी और मुफ्त आवास दिया जा रहा है. अब तक बड़ी संख्या में लोग इस स्पेशल ऑफर (Special Offer) का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर चुके हैं.

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी मैड्रिड के पूर्व में स्थित ग्रिगोस के Paladar de Aragón शहर का प्रशासन कम होती आबादी से चिंतित है. मौजूदा वक्त में यहां केवल 138 लोग रहते हैं. किसी जमाने में ये शहर भी दूसरे शहरों की तरह गुलजार था, लेकिन धीरे-धीरे लोग यहां से बड़े शहरों का रुख कर गए. अब प्रशासन चाहता है कि सबकुछ पहले जैसा हो जाए, इसलिए लोगों को प्रोत्साहित करने की योजनाएं तैयार की जा रही हैं.

स्थानीय प्रशासन की तरफ से इस संबंध में एक विज्ञापन जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि Paladar de Aragón में बसने वालों के लिए नौकरी (Job) के साथ-साथ रहने की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी. हालांकि, यह मुफ्त व्यवस्था हमेशा के लिए नहीं, बल्कि शुरुआती तीन महीने के लिए है. इसके बाद बेहद कम किराये पर मकान उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही इस ऑफर का लाभ केवल उन्हें ही मिलेगा, जिनके बच्चे हैं और वो अपने बच्चों को लोकल स्कूल में पढ़ाने को तैयार हैं.

शहर के स्कूल में फिलहाल केवल 9 बच्चे हैं. डिप्टी मेयर अर्नेस्टो अगस्ती (Deputy Mayor Ernesto Agusti) चाहते हैं कि स्कूल में पर्याप्त बच्चे हों, ताकि इसे भविष्य में बंद न करना पड़े. अर्नेस्टो ने बताया कि उन्हें स्पेन से आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद थी, लेकिन पूरे लैटिन अमेरिका, क्रोएशिया और रोमानिया से भी लोगों ने यहां बसने की इच्छा जताई है.

डिप्टी मेयर ने बताया कि अब तक करीब 3000 लोगों ने आवेदन किया है. शहर के हॉस्टल की मरम्मत के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि आवेदन के हिसाब से लोगों को एडजस्ट करने में कोई परेशानी न हो. गौरतलब है कि इसी तरह का एक प्रस्ताव इस साल की शुरुआत में इटली के Sicilian Town प्रशासन ने दिया था. इस योजना के तहत 900 खाली पड़े घरों को महज एक-एक यूरो में दिया गया था.

Related Articles

Back to top button