Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
उत्तर प्रदेश

यूपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर , गृहमंत्री और तमाम बीजेपी नेताओं का केंद्र बिंदू ।

लखनऊ: चुनाव के पहले ही भाजपा ने जीत की पूरी तैयारी की हुई है. इसी के तहत पीएम मोदी भी अगले 2 महीने में यूपी के ताबड़तोड़ दौरे करने वाले हैं.इससे पहले अमित शाह ने यूपी दौरा किया है ।इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. यहां जानें कहां-कहां आएंगे पीएम मोदी.
जेवर एयरपोर्ट का जल्द होगा शिलान्यास
पीएम मोदी जल्द करेंगे मेरठ से प्रयागराज तक “गंगा एक्सप्रेस-वे” (Ganga Expressway) और “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर” (Jewar International Airport) का शिलान्यास. इसके लिए सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ही गंगा एक्सप्रेस-वे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट,जेवर का शिलान्यास होगा.

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण
इतना ही नहीं, पीएम मोदी के हाथों पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जीर्णोद्धार कार्य और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण भी किया जाएगा. इसी के साथ, अगले दो महीने में पीएम मोदी अलग-अलग जनसभाओं में एक-एक परियोजना को जनता को समर्पित करेंगे.
पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने भी यूपी में चुनावी कमान संभाल ली है. माना जा रहा है कि दीपावली के बाद गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) यूपी के दौरे शुरू करने वाले हैं. सभी बड़े नेता बैठक में साथ मिलकर चुनावी रणनीति का खाका तैयार कर रहे हैं. 13-14 नवंबर को अमित शाह वाराणसी के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद 21-22 नवंबर को भी अमित शाह वापस यूपी आएंगे और इस बार लखनऊ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

Related Articles

Back to top button