Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 10 April 2026उत्तर प्रदेश में आज 10 अप्रैल को जारी होगी आखिरी मतदाता सूचीबंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया
स्पोर्ट्स

उम्मीद बरकरार,टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए अफगानिस्तान को हराया।

T20 World Cup 2021 में आखिरकार टीम इंडिया ने पहली जीत दर्ज करा ही ली, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद लोगों की उम्मीदे लगभग टूट चुकी थी, परंतु जिस हौसले के साथ भारत ने कल का मैच खेला और टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया.

टीम इंडिया ने अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए. जवाब में अफगानी टीम 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी और 66 रनों से मैच हार गई. इस बड़ी जीत के बाद भारत का नेट रनरेट नेगेटिव से पॉजीटिव हो गया है. भारत का नेट रन रेट +0.073 है और अब भी वो सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार है. आइए आपको बताते हैं कि कैसे टीम इंडिया अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

टीम इंडिया को 3 मैचों में 1 ही जीत मिली है और उसके अभी 2 मैच बाकी हैं. टीम इंडिया को अब स्कॉटलैंड और नामीबिया से खेलना है जिनके खिलाफ उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. भारत को इन दोनों टीमों को कम से कम 80 से ज्यादा रनों के अंतर से हराना होगा.
भारतीय टीम को खुद अच्छा खेलने के साथ-साथ अफगानिस्तान की जीत की भी कामना करनी होगी. अगर अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को 53 से कम रनों के अंतर से हराएगा तो भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाएगी. अगर इससे बड़े अंतर से अफगानिस्तान जीता तो ये टीम क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हरा दिया तो कीवी टीम क्वालिफाई करेगी.
साफ है टीम इंडिया को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए किस्मत का साथ भी चाहिए लेकिन यहां उसके लिए अच्छी बात ये है कि भारत को इस ग्रुप का आखिरी लीग मैच खेलना है और उसे पता होगा कि अंतिम मैच में उसे क्या करना है. बात करें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के प्रदर्शन की तो बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जबर्दस्त खेल दिखाया.
अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली. रोहित के बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले. रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी की जो कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ओर से सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया वहीं केएल राहुल ने भी 69 रन बनाए. टीम इंडिया की जीत में मोहम्मद शमी और आर अश्विन का भी अहम योगदान रहा. शमी ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए. लेकिन 4 साल बाद टी20 इंटरनेशनल खेल रहे अश्विन ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 2 बल्लेबाजों का शिकार किया

Related Articles

Back to top button