Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्य मंत्री  योगी आदित्य नाथ  ने किसानों के लिए राहत कोष का किया ऐलान |

उत्तर प्रदेश ,लखनऊ ,मुख्य मंत्री ने किसानों के लिए राहत कोष का किया ,किसानो को राहत देने के लिए प्रदेश के 29 जिलों के तीन लाख किसानों को बाढ़ से खराब हुई उनकी फसलों की भरपाई के लिए 102 करोड़ रुपये दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

अपर मुख्य सचिव राजस्व ने शासनादेश में कहा है कि जिलों से मिली सूचना के आधार पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों से प्रभावित होने वाले किसानों को कृषि निवेश अनुदान के अंतर्गत राहत सहायत देने के लिए यह पैसा दिया गया है।

ललितपुर, खीरी, बहराइच, बलरामपुर, जालौन, बस्ती, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सीतापुर, गोंडा, श्रावस्ती, आजमगढ़, अलीगढ़, कानपुर नगर, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, अमेठी, मुजफ्फरनगर, रामपुर, कन्नौज, मेरठ, उन्नाव, बादयूं, महोबा, फर्रुखाबाद, अयोध्या, फतेहपुर व मथुरा के डीएम पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराएंगे।

शासनादेश में कहा गया है कि राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर 11 नवंबर तक फीड किए गए 1144320 प्रभावित किसानों के लिए जिलों ने 3774161630 रुपये की मांग की गई है। सत्यापन के बाद 52 जिलों के कुल 825765 किसानों को 2820961149 रुपये दी जा चुकी है। शेष बचे 298496 किसानों के लिए 1026376346 रुपये दिए जा रहे हैं, जिससे पात्र किसानों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button