Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsस्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया पहली बार करेगा टी20 वर्ल्ड कप में मेज़बानी,तारीखों और स्थानों की पुष्टि ।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बताया साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के सात अलग-अलग शहरों में टी20 विश्व कप के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की तारीखों और स्थानों की पुष्टि भी कर दी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले मैच से होगी। फाइनल मुकाबला भी 13 नवंबर 2022 को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

आईसीसी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के जिन स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे, उनके नाम एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी हैं। इन मैदानों पर कुल 45 मुकाबले होंगे। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में से पहला सिडनी में 9 और दूसरा एडिलेड में 10 नवंबर को खेले जाएगा।

टी20 विश्व कप 2021 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता न्यूजीलैंड के अलावा अफगानिस्तान (Afghanistan), बांग्लादेश (Bangladesh), इंग्लैंड (England), भारत (Team India), पाकिस्तान (Pakistan) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीमें आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2022 के सुपर 12 चरण में सीधे प्रवेश की हकदार हैं।

वहीं, नामीबिया (Namibia), स्कॉटलैंड (Scotland), श्रीलंका (Sri Lanka) और वेस्टइंडीज (West Indies) पहले दौर से टूर्नामेंट में शामिल हो सकते हैं। टूर्नामेंट के लिए अंतिम चार स्पॉट दो क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से भरे जाते हैं। ये टूर्नामेंट में अगले साल फरवरी में ओमान और जून-जुलाई में जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे।

आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने कहा, ‘हम ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी इवेंट्स की वापसी को लेकर उत्सुक हैं। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सात मेजबान शहरों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 2020 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की सफलता और दो साल के स्थगन के बाद अब हमारी नजरें 2022 के आयोजन की योजना बनाने पर है। 12 टीमों के साथ पहले से ही लाइन-अप में पुष्टि की गई है।’

बता दें कि यह पहला मौका होगा, जब ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। पहले यह टूर्नामेंट 2021 में होने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के चलते योजनाओं को बदल पड़ा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया मेजबानी के अधिकारों को बनाए रखने में कामयाब रहा।

Related Articles

Back to top button