Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsलेख

भारतीय फुटबॉल के जाने माने समीक्षक,कमेंटेटर और लेखक नोवी अब नही रहे ।

नई दिल्ली : भारतीय फुटबॉल के प्रसिद्ध और जाने माने टॉप के समीक्षक और कमेंटेटर नोवी कपाडिया का कल निधन हो गया। वह ‘मोटो न्यूरोन’ नाम की एक खास बीमारी से पीड़ित थे और करीब पिछले एक महीने से आईसीयू में भर्ती थे।

इस बीमारी से अंग काम करना बंद कर कर दिया था ।बीमारी से जूझ रहे थे कपाडिया
इस बीमारी की वजह से कपाडिया पिछले दो साल से जूझ रहे थे और उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया था। कपाडिया को फुटबॉल का काफी अनुभव था। उन्होंने नौ फीफा विश्व कप बतौर कमेंटेटर कवर किया था। भारत में फुटबॉल को लेकर इतना अनुभव शायद ही किसी शख्स के पास होगा।

कपाडिया ने किताबें भी लिखी थीं
कपाडिया सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि वह अपने समकक्षों और पत्रकारों के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे। कपाडिया ने फुटबॉल पर किताबें भी लिखीं, जो काफी लोकप्रिय भी हुई थीं। उनकी लिखी किताबों में ‘बेयरफुट टू बूट्स’, ‘द मेनी लाइव्स ऑफ इंडियन फुटबॉल’ प्रमुख हैं। इसके अलावा कपाडिया दिल्ली युनिवर्सिटी में अंग्रेजी के प्रोफेसर और डिप्टी प्रॉक्टर पदों पर भी रह चुके हैं।

सोशल मीडिया पर दी गई श्रद्धांजलि
उनके निधन से फुटबॉल प्रेमी काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने कपाडिया को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें फुटबॉल का पंडित बताया है। वहीं, आईएसएल की टीम केरला ब्लास्टर्स ने भी कपाडिया को श्रद्धांजलि दी है।

Related Articles

Back to top button