Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
एजुकेशन

मण्डल एवं जनपद में विजयी बच्चों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

सीतापुर। महोली के कम्पोजिट स्कूल इमलिया प्रांगण में छात्र सुमित कुमार द्वारा रायबरेली में आयोजित हुई मण्डलस्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता के चक्का फेंक में अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रथम स्थान अर्जित करने पर तथा राजन मिश्रा द्वारा जनपदस्तरीय बेसिक विज्ञान प्रर्दशनी प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्रदान करने पर विद्यालय के गेट पर सभी शिक्षको एवं बच्चों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया । उसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र बहादुर वर्मा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश वर्मा द्वारा बच्चों के मस्तक पर टीका लगाकर मेंडल एवं मोमेंटों तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । विद्यालय की शिक्षिका अंशिका गुप्ता , मुस्कान सिंह , मोहनी चौरसिया , शिवान्ज्जलि तथा शिक्षक राहुल एवं हेमेन्द्र कुमार द्वारा दोनों बच्चों को टी – शर्ट एवं चाकलेट आदि भेंट कर सम्मानित करते हुए अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की । आज इसी क्रम में जेण्डर इक्विटी कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी समस्त बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं आत्मरक्षा से सम्बन्धित जानकारियों की बुकलेट प्रदान की गयी । आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रर्दशन करने पर तीन बालिकाओं शीलू , हिमांशी एवं लक्ष्मी को प्र.अ. सुरेन्द्र बहादुर वर्मा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश वर्मा तथा प्रशिक्षक हेमेन्द्र कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटों प्रदान किये गये । इस अवसर प्रधानाध्यापक ने सम्मानित किये गये सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन बच्चों की मेहनत रंग लाई और सफलता अर्जित की यह विद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है । यह सफलता विद्यालय के सभी बच्चों के लिए प्रेरणाश्रोत है अन्य बच्चे भी इस तरह किसी भी क्षेत्र में निरंतर अभ्यास कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं । शारीरिक शिक्षा अनुदेशक हेमेन्द्र कुमार ने बताया कि मण्डल एवं जनपद स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सफलता अर्जित करना बहुत ही गौरव की बात होती है । हर्ष व्यक्त करते हुए कहा सुमित से अभी राज्य स्तर पर भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है । विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं अंशिका गुप्ता , प्रियंका , मुस्कान , राहुल , मोहिनी चौरसिया , शिवान्ज्जलि नीरज वर्मा सहित विद्यालय के रसोईयों महेश , कमला , कुसुमा , मालती आदि सभी ने पुरस्कृत बच्चों को बधाई दी । सभी बच्चों ने कार्यक्रम में सम्मानित हुए बच्चों के लिए ताली बजाकर एवं उनके नामों को को सम्बोधित करते हुए नारेबाजी कर उत्साहवर्धन किया ।

Related Articles

Back to top button