Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
राष्ट्रीय

बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, सरकार बनने पर लोगों को देगी ‘रिटर्न गिफ्ट’

नई दिल्ली। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने इसे ‘विजन डॉक्यूमेंट’ नाम दिया है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी बेंगलुरु में इसे जारी किया. बीजेपी ने राज्य के लोगों को 3 गैस सिलंडर फ्री देने का ऐलान किया है. लोगों को ये तोहफा  गणेश चतुर्थी, युगाडी और दीपावली के अवसर पर बीपीएल परिवार को दिया जाएगा.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, कर्नाटक का घोषणापत्र वातानुकूलित कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है, बल्कि एक उचित कवायद की गई है. राज्य के हर कोने का दौरा करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी मात्रा में कड़ी मेहनत और दृढ़ता की गई थी, इससे पहले इसे बनाया गया था. उन्होंने कहा, बेंगलुरू को ‘राज्य राजधानी क्षेत्र’ के रूप में नामित करके विकसित करेंगे और एक व्यापक, प्रौद्योगिकी-आधारित शहर विकास कार्यक्रम को क्रियान्वित करेंगे.

बीजेपी ने हर वार्ड में एक अटल आहार केंद्र स्थापित करने और पोषण स्कीम के तहत हर बीपीएल कार्ड धारक परिवार को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का वादा किया है. पार्टी ने गरीब लोगों को राज्य में 10 लाख घर देने की भी घोषणा की है.

वहीं सामाजिक न्याय निधि स्कीम के तहत एससी-एसटी महिलाओं को पांच साल के लिए 10 हजार रुपये की एफडी करने का वादा किया है. इसके साथ ही बीजेपी ने वादा किया है कि वह कर्नाटक अपार्टमेंट स्वामित्व अधिनियम, 1972 में सुधार करेगी. इसके लिए कर्नाटक रेजिडेंट्स वेलफेयर कंसल्टेटिव कमेटी का गठन किया जाएगा, जोकि बेंगलुरु में अपार्टमेंट में रहने वालों के लिविंग स्टैंडर्ड में सुधार करेगा.

Related Articles

Back to top button