Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को वीरता पुरस्कार देने का हुआ ऐलान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर इस वर्ष पुलिस, फायर विभाग, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मचारियों को वीरता सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इसका ऐलान सरकार ने कर दिया है। सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस वर्ष वीरता पदक कुल 95 जवानों को मिलने वाला है। वहीं राष्ट्रपति पदक 101 को विशिष्ट सेवा के लिए और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया है।

इस वर्ष वीरता पुरस्कार 95 जवानों को दिया गया है। इसमें अधिकतर पुरस्कार उन जवानों को मिला है जो नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात थे। इसमें 28 जवान नक्सली क्षेत्र के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर पूर्व के तीन जवान और अन्य क्षेत्र से आने वाले 36 जवानों को सम्मान मिला है। ये पुरस्कार 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा कर्मचारियों को मिला है।

जानकारी के मुताबिक विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक दिए जाते है। इसमें से 85 पुरस्कार पुलिस सेवा को, पांच अग्निशमन सेवा को, सात नागरिक सुरक्षा होम गार्ड को और चार सुधार सेवा को मिल रहा है। इस वर्ष 746 पदक सराहनीय सेवा के लिए मिल रहे है। ये पुरस्कार 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा को मिल रहा है।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ से कुल 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इसमें एक जवान असम राइफल्स, पांच बीएसएफ, 10 सीआरपीएफ, चार एसएसबी के जवान शामिल है। उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को ये सम्मान मिला है।

 

Related Articles

Back to top button