Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
एजुकेशन

SRMU और L&T (एडुटेक) के बीच MU साइन, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (SRMU) और देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के एडुटेक विंग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी “एजुकेट इंडिया इनिशिएटिव” के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य व्यवसायिक और तकनीकी शिक्षा को नए आयाम देना है।

इस समझौते के तहत छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों और उद्योग-अनुकूल पाठ्यक्रमों तक पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी कौशल दक्षता में वृद्धि होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धी वैश्विक बाजार के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा सकेगा। वर्तमान उद्योग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए इन कोर्सों से विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। विशेष रूप से सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, आईटी, प्रबंधन और वाणिज्य के छात्रों के लिए यह पहल लाभकारी सिद्ध होगी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर एलएंडटी (एडुटेक) की ओर से फेबिन एम.एफ (हेड कॉलेज कनेक्ट बिजनेस), संजीव शर्मा (हेड डोमेस्टिक मार्केटिंग नेटवर्क) और पराग जैन उपस्थित रहे। वहीं, श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. विकास मिश्रा, शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल और रजिस्ट्रार प्रो. नीरजा जिंदल ने इस साझेदारी को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह समझौता श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है, जो शिक्षा को उद्योग-समर्थित प्रशिक्षण से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेगा। इस साझेदारी से SRMU के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और अत्याधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे वे अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकेंगे।

Related Articles

Back to top button