Breaking
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदी
एजुकेशन

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. हारिस सिद्दीक़ी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के रजिस्ट्रार एवं कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रोफेसर मोहम्मद हारिस सिद्दीकी को कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए “आउटस्टैंडिंग प्रोफेशनल अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा 9–10 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 के दौरान प्रदान किया गया।
इस सम्मान के माध्यम से प्रो. सिद्दीकी की कृषि शिक्षा, अनुसंधान नवाचार एवं ग्रामीण विकास अभियानों में उत्कृष्ट भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज नारदेव सिंह, महासचिव, अफ्रीकन एशियन रूरल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (AARDO) रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. एम. जे. खान, चेयरमैन, इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (ICFA), नई दिल्ली ने की।
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

• भारत के ‘बांस मैन’ के नाम से प्रसिद्ध श्री पाशा पटेल
• हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री श्री ओ. पी. धनखड़
• भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के कृषि समुदाय में इस उपलब्धि को लेकर अपार हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर प्रो. सैयद वसीम अख्तर ने प्रो. सिद्दीकी को बधाई देते हुए कहा, “इंटीग्रल यूनिवर्सिटी सदैव समाज और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रयासरत रही है और आने वाले वर्षों में इस मिशन को और अधिक संकल्प के साथ आगे बढ़ाएगी।”
यह सम्मान न केवल प्रो. सिद्दीकी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक गुणवत्ता और समाजिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button