Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

PM मोदी की 7 बड़ी अपील, पेट्रोल बचाने और वर्क फ्रॉम होम का दिया सन्देश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस टाइम फाइनेंशियल और भू-राजनीतिक टेंशन को झेल रही है. पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष, तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कुछ अहम अपीलें की हैं. पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील के जरिए साफ किया है, कि आने वाली खराब स्थिति के लिए अभी से तैयार होना होगा. असल में पीएम की 7 अपीलों का मकसद केवव बचत करना नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक मजबूती और विदेशी मुद्रा भंडार को सेफ रखना बताया जा रहा है.

10 मई को प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा है कि यह समय थोड़ी समझदारी और जिम्मेदारी दिखाने का है. अगर आम नागरिक रोजमर्रा की आदतों में छोटे बदलाव करें, तो देश बड़े आर्थिक झटकों से खुद को बचा सकता है.

PM मोदी की 7 बड़ी अपील-

  1. निजी गाड़ी कम चलाएं, मेट्रो-बस का इस्तेमाल बढ़ाएं
  2. वर्क फॉर्म होम पर जोर
  3. विदेश यात्रा फिलहाल टालने की अपील
  4. सोने की खरीदारी पर संयम रखें
  5. EV और रेलवे को बढ़ावा दें
  6.  प्राकृतिक खेती पर जोर
  7.  स्वदेशी अपनाने की अपील

आपको बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और तेल सप्लाई से जुड़े जोखिमों की वजह से दुनियाभर में महंगाई और फाइनेंशियल दबाव बढ़ने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में देश की स्थिति आगे खराब ना हो इसलिए पीएम ने लोगों से अपील की है,ताकि बाकी लाइफ आसानी से चलती रहे.

एक बात समझ लें कि अगर तेल सप्लाई प्रभावित होती है तो पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, महंगाई बढ़ सकती है, आयात खर्च बढ़ सकता है. इसी कारण से सरकार पहले से सतर्क रहने की बात कर रही है.

Related Articles

Back to top button