Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविक

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान दोनों एक-दूसरे के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति भयावह हो गई है. इसी बीच ओमान के तट के पास एक और भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर हमला हुआ है. इस जहाज पर 20 से ज्यादा नाविक सवार हैं. इससे पहले ‘MT सेटेबेलो’ जहाज पर हमला हुआ था. जिसपर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे, जिसमें 21 को बचा लिया गया था. जबकि 3 लोगों की मौत हो गई थी. जहाज के फनल और इंजन रूम में आग लग गई है, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जहाज पर भारतीय नाविक मौजूद हैं. हालांकि, भारतीय क्रू सदस्यों की संख्या या उनकी सुरक्षा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. समुद्री सुरक्षा एजेंसियां ​​और संबंधित अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

जहां पर ये हमला हुआ है, वह क्षेत्र होर्मुज स्ट्रेट के पास है, यह ग्लोबल ऑयल शिपमेंट के लिए एक रास्ता है. इससे पहले पलाऊ के झंडे वाले टैंकर MT Marivex पर हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. इसमें 21 को बचा लिया गया था. जबकि 3 अन्य का निधन हो गया था. इस हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा था कि बिना माल वाले इस जहाज ने ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश करके नौसैनिक नाकेबंदी का उल्लंघन किया और चेतावनियों को नजरअंदाज किया.

ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है. जिसके बाद ईरान ने बहरीन में हमला किया, बहरीन सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, सेना ने जिन ईरानी ड्रोनों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट किया था, उनका जलता हुआ भारी मलबा सीधे रिहायशी इलाकों पर जा गिरा. इस अचानक हुए हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया. मलबे की चपेट में आने से कई घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है.

Related Articles

Back to top button