Breaking
IND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेजउत्तर प्रदेश में सपा ने सीट शेयरिंग को लेकर बनाई 7 सदस्यीय कमेटी जिसमे 2 डेटा एक्सपर्ट
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

मुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई बड़े वादे किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर यश भारती सम्मान फिर से शुरू किया जाएगा। इसके साथ मिलने वाला मासिक मानदेय भी 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा।

रविवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते थे। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की और प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम किया।

अखिलेश ने अपनी सरकार के कार्यकाल की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटना और प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करने के लिए यश भारती पुरस्कार शुरू करना समाजवादी आंदोलन की सोच का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर इन योजनाओं को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान अखिलेश यादव ने अलग-अलग संस्थानों के मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी बांटे। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “लैपटॉप केवल एक साधन है, असली सफलता मेहनत और दृढ़ संकल्प से मिलती है।”

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखनऊ की लॉ यूनिवर्सिटी को देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल करने के लिए जरूरी बजट और सुविधाएं दी जाएंगी। छात्राओं के लिए बेहतर और सुरक्षित हॉस्टल बनाए जाएंगे। उनका लक्ष्य विश्वविद्यालय में दुनिया के स्तर की सुविधाएं विकसित करना होगा।

चिकित्सा संस्थानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, राम मनोहर लोहिया संस्थान और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में चिकित्सा कर्मचारियों को संजय गांधी पीजीआई के समान सुविधाएं दी थीं।

मेडिकल कर्मचारियों के वेतन में अंतर पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर मेडिकल छात्रों के लिए ‘वन बॉन्ड, वन सैलरी’ व्यवस्था लागू की जाएगी।

अखिलेश यादव ने बताया कि सैफई में मुलायम सिंह यादव के सम्मान में स्मारक बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार के समय सैफई और लखनऊ में बनाए गए स्कूलों को बाद की सरकारों ने बर्बाद कर दिया।

अखिलेश ने आईटीआई और आईआईआईटी लखनऊ की स्थापना का भी जिक्र किया। उन्होंने मौजूदा सरकार पर जमीन माफिया को बढ़ावा देने और प्रस्तावित वेलनेस सिटी का विकास नहीं करने का आरोप लगाया।

छात्रों को बांटे जा रहे टैबलेट पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये हरप्पा काल के उपकरण जैसे हैं। उन्होंने कहा कि आज तकनीक गांवों तक पहुंच चुकी है, इसलिए शिक्षा को भी आधुनिक तकनीक के हिसाब से आगे बढ़ाना होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ लगातार लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अलग-अलग वर्गों को एक साथ लाकर इस आंदोलन को मजबूत करने की कोशिश करेगी। कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मैं क्यों बताऊं? अपने सूत्रों से पता कर लीजिए।”

Related Articles

Back to top button