Breaking
परिसीमन बिल से BJP को फायदा? कांग्रेस-DMK में दरारनवंबर में मानसून सत्र, भाजपा ने जारी किया व्हिपपरिसीमन को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की एम.के. स्टालिन के साथ बैठक, बोले- तमिलनाडु के हितों के खिलाफ कोई फैसला नहींUP Election 2027: सपा ने जारी किया घोषणापत्र, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादान्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 246 रन, आकाश दीप ने लिए 2 विकेटभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने दी जानकारीएयर फाॅर्स स्टेशन के गेट पर AK-47 के साथ पकड़ा गया आतंकी, फोन में लाल क्रॉस के निशानअयोध्या को नेपाल से जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का उद्घाटन, योगी ने किया सम्बोधितIND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलान
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

नवंबर में मानसून सत्र, भाजपा ने जारी किया व्हिप

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक चलेगा। चार दिनों के इस सत्र में केंद्र सरकार तीन अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इन विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी से लेकर आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है।

सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले तीन विधेयकों में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026 शामिल हैं।

बीजेपी इन विधेयकों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती। पार्टी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। यह निर्देश 29 नवंबर 2026 को बीजेपी के लोकसभा मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल की ओर से जारी किया गया। व्हिप में कहा गया है कि 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक लोकसभा में बेहद महत्वपूर्ण विधायी कामकाज होगा। इसलिए पार्टी के सभी सांसदों को इन चारों दिन पूरे समय सदन में मौजूद रहना होगा। साथ ही सरकार के पक्ष का समर्थन करने का भी निर्देश दिया गया है।

विपक्षी दल भी विशेष सत्र को लेकर सतर्क हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्य सचेतक एनडी गुप्ता ने पार्टी के सांसदों को व्हिप जारी किया है। इसमें सभी सांसदों को 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने कहा है कि इन तीन दिनों में कई बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। इसलिए सांसदों की मौजूदगी जरूरी है।

समाजवादी पार्टी ने भी अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने 28 नवंबर को यह निर्देश जारी किया। इसके मुताबिक, सपा के सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में पूरे समय उपस्थित रहना होगा। साथ ही उन्हें तीनों विधेयकों के खिलाफ वोट करने का निर्देश दिया गया है। इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी इन विधेयकों का विरोध करेगी।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भी अपने लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को विशेष सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इस तरह तीनों विधेयकों को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button