Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

कोरोना वायरस को लेकर 54 जिलाधिकारियों से पीएम मोदी ने की बात, बोले वायरस बहुरुपिया है

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण पर काबू पाने और कोविड-19 मैनेजमेंट को लेकर 10 राज्यों के 54 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) से बात की. जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में नई चुनौतियों से निपटने के लिए नए समाधान की जरूरत है.

जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘महामारी जैसी आपदा के सामने सबसे ज्यादा अहमियत हमारी संवेदनशीलता और हमारे हौंसले की ही होती है. इसी भावना से आपको जन-जन तक पहुंचकर, जैसे काम आप कर रहे हैं उन्हें और अधिक ताकत और अधिक पैमाने पर करते ही रहना है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज परिस्थितियों ने आपको अपनी क्षमताओं की नई तरह से परीक्षा लेने का अवसर दिया है. अपने जिले की छोटी से छोटी दिक्कत को दूर करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आपकी यही भावना आज काम आ रही है.’

पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से कहा, ‘पिछली महामारियां हों या फिर ये समय, हर महामारी ने हमें एक बात सिखाई है. महामारी से डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर Innovation बहुत जरूरी है. ये वायरस म्यूटेशन में और स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और स्ट्रेटेजी भी डायनमिक होने चाहिए.’

 

Related Articles

Back to top button