Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वाडेत्तीवार के अनलॉक के फैशले को उद्धव ठाकरे ने पलटा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है. इसी बीच राज्य में अनलॉक को लेकर महा विकास आघाडी सरकार में कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है. आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वाडेत्तीवार ने राज्य के 18 जिलों में अनलॉक की घोषणा कर दी. इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर लॉकडाउन लागू रखने की जानकारी दी.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के बाद गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री ने मीडिया को बताया कि राज्य के 18 जिलों में शुक्रवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि जिन जिलों में 5 फ़ीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट है, वहां लॉकडाउन में छूट मिलेगी.

आपदा प्रबंधन मंत्री की इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर अनलॉक की प्रक्रिया से साफ मना कर दिया. बयान में कहा गया कि डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से जो प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है वह विचाराधीन है. अभी तक कोरोना की स्थिति राज्य में चिंताजनक बनी हुई है. ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है.

गुरुवार दोपहर जब मंत्री ने अनलॉक को लेकर बयान दिया था उस वक्त तमाम एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर सवाल उठाये थे. उनका कहना था कि जब राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में सरकार अनलॉक को लेकर जल्दबाजी क्यों कर रही है. हालांकि शाम तक सीएम कार्यालय ने इस कन्फ्यूजन को दूर करके स्थिति साफ कर दी.

Related Articles

Back to top button