Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
अंतर्राष्ट्रीय

सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लघंन की वजह स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने दिया इस्तीफा

लंदन। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनपर आरोप थे कि उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय में उनके साथ काम करने वाली अपनी सहकर्मी को किस कर लिया था.

प्रधानमंत्री को लिखे इस्तीफे में मैट हैनकॉक ने कहा, इस महामारी में आम लोगों ने जितनी कुर्बानियां दी हैं, उनको देखते हुए अगर हम उनके साथ कुछ ग़लत करते हैं तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके साथ ईमानदार रहें. उन्होंने कोरोना के ‘दिशानिर्देशों का उल्लंघन’ करने के लिए माफी भी मांगी.

स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय में नॉन-एग्जीक्यूटिव निदेशक के पद पर काम करने वाली गीना कोलाडंगेलो की एक तस्वीर सामने आई थी जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो तस्वीर छह मई को ली गई थी.

दूसरी ओर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे विरोधियों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ काम करने वालों का खास संबंध होने टैक्सपेयर्स के साथ धोखा है. यही नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने को जनता के साथ विश्वासघात बताया गया है. विवाद बढ़ने के बाद हैन्कॉक ने एक वैक्सिनेशन सेंटर का दौरा भी रद्द कर दिया जिसे लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा.

 

Related Articles

Back to top button