Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
स्पोर्ट्स

PV सिंधु ने भले जीता ब्रॉन्‍ज मेडल, कही इमोशनल कर देने वाली बात

दिल्ली। भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने चीन की जियाओ हे बिंग को हराकर टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में महिला एकल का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. सिंधु लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी और दूसरी एथलीट बन गईं हैं. जीत के बाद भी सिंधु ने अपने दिल की ऐसी बात कही जिसे जान आप इमोशनल हो जाएंगे.

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में कांस्य पदक जीतने के बाद पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने कहा, ‘यह मुझे वास्तव में शानदार अहसास दिलाता है क्योंकि मैंने इतने सालों तक कड़ी मेहनत की है. मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं चल रही थीं- क्या मुझे खुश होना चाहिए कि मैंने कांस्य जीता या दुखी हूं कि मैंने फाइनल में खेलने का अवसर खो दिया? लेकिन कुल मिलाकर, मुझे इस एक मैच के लिए अपनी भावनाओं को रोकना पड़ा और इसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना पड़ा. मैं वास्तव में खुश हूं और मुझे लगता है कि मैंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. मेरे देश के लिए पदक प्राप्त करना गर्व का क्षण है.

इस पदक का जश्न मनाने के बारे में सिंधु ने कहा, ‘मैं नौवें आसमान पर हूं. मैं इस पल का आनंद लेने जा रही हूं. मेरे परिवार ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की है और बहुत प्रयास किया है इसलिए मैं बहुत आभारी हूं. और मेरे स्पॉसंर ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद देना और इस पल का आनंद लेना चाहती हूं.’

सिंधु की मां पी विजया (P Vijiya) ने कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं कि मेरी बेटी ने कांस्य पदक अपने नाम किया है. सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद वो काफी दुखी थी. हमने उससे बात की और उसका हौंसला बढ़ाया. वो गोल्‍ड मिस कर गई लेकिन कांस्य भी गोल्‍ड के बराबर ही है.’

पीवी सिंधु (PV Sindhu) के पिता पीवी रमना (PV Ramana) ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बेटी का काफी हौसला बढ़ाया था. उन्‍होंने कहा था कि आप जीतकर आओ. वापस आने पर साथ बैठकर आईसक्रीम खाएंगे. अब मेरी बेटी प्रधानमंत्री के साथ आइसक्रीम खाने वाली है. पिता ने कहा, ‘हम गोल्‍ड मेडल उम्‍मीद कर रहे थे. बोलने में यह आसान है लेकिन कांस्‍य लाई है वो भी काफी अच्‍छा है. सिंधु जब भी ओलंपिक में गई है तब देश के लिए मेडल लेकर आई है.’

Related Articles

Back to top button