Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
अंतर्राष्ट्रीय

प्रांत की एक और राजधानी पर तालिबान ने किया कब्जा, रिहा किया 730 कैदियों को

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और आतंकियों ने जवज्जान प्रांत (Jowzjan Province) की राजधानी शेबर्गन शहर पर कब्जा (Taliban captures Sheberghan) कर लिया है. बता दें कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के हटने के बाद से तालिबान लगातार देश में पैर पसार रहा है और अब तक कई क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है. एक सप्ताह से भी कम समय में विद्रोहियों के हाथों में जाने वाली पांचवीं प्रांतीय राजधानी है.

जवज्जान प्रांत (Jowzjan Province) की राजधानी शेबर्गन शहर पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने जनरल अब्दुल रशीद दोस्तम की जेल से 700 पुरुषों और 30 महिलाओं को रिहा कर दिया. इसके साथ ही तालिबान और अधिक क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में करने के लिए आगे बढ़ रहा है.

तखार प्रांत के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तालिबान लड़ाकों ने रविवार (8 अगस्त) को उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालेकान पर नियंत्रण कर लिया. उन्होंने कहा कि तालिबान लड़ाकों ने उन अंतिम क्षेत्रों पर भी नियंत्रण कर लिया, जिसे उन्होंने एक महीने की घेराबंदी के बाद नियंत्रित नहीं किया था. साथ ही तालिबान विद्रोहियों ने रविवार को उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत की राजधानी के अधिकांश हिस्से पर भी नियंत्रण कर लिया.

साथ ही तालिबान विद्रोहियों ने रविवार को उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत की राजधानी के अधिकांश हिस्से पर भी नियंत्रण कर लिया. प्रांतीय परिषद के दो सदस्यों ने बताया कि तालिबान ने एक दिन की लड़ाई के बाद गवर्नर कार्यालय और पुलिस मुख्यालय को नियंत्रण में ले लिया. उन्होंने बताया कि तालिबान ने इसके साथ ही मुख्य जेल इमारत पर भी कब्जा कर लिया, जहां से तालिबान लड़ाकों सहित 500 कैदियों को रिहा कर दिया गया. यदि कुंदुज तालिबान के नियंत्रण में जाता है, तो यह तालिबान के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त होगी. यह 340000 से अधिक की आबादी वाले देश के बड़े शहरों में से एक है.

प्रांतीय परिषद के सदस्य गुलाम रबानी रबानी ने बताया कि विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच लड़ाई कुंदुज के हवाई अड्डे और अन्य हिस्सों में चल रही है. कुंदुज रणनीतिक जगह पर स्थित है, जहां से उत्तरी अफगानिस्तान के साथ-साथ लगभग 335 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी काबुल तक अच्छी पहुंच है. कुंदुज से प्रांतीय परिषद के एक अन्य सदस्य मोहम्मद युसूफ अयूबी ने भी कहा कि अफगान सेना केवल हवाई अड्डे और मुख्य सेना बैरकों को नियंत्रित करती है और तालिबान उन क्षेत्रों के अलावा कुंदुज के सभी क्षेत्रों को नियंत्रित करता है.

Related Articles

Back to top button