Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली/एनसीआरराज्यराष्ट्रीय

पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात को यादगार बताया जितिन प्रसाद ने

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में शामिल मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में सपरिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर जाकर उनसे भेंट की। भारतीय जनता पार्टी में हाल में शामिल होने वाले पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस मुलाकात को बेहद यादगार बताते हुए एक ट्वीट भी किया है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के मनोनीत विधान परिषद सदस्यों की सूची में नाम शामिल होने की सुगबुगाहट के साथ ही योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल होने के बीच जितिन प्रसाद की पीएम नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को नई दिल्ली में भेंट बड़ा संदेश दे रही है।

जितिन प्रसाद ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से अपनी पत्नी नेहा प्रसाद एवं बेटे जनव प्रसाद एवं बेटी जनन्या के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान परिवार को अपना आशीर्वाद एवं स्नेह दिया।

इस मुलाकात के बाद जितिन प्रसाद ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए आज एक ट्वीट भी किया। जिसमें जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मीयता से मन अभिभूत है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अपने बच्चों के दिया गए स्नेह एवं अपनेपन की काफी तारीफ करते हुए कहा कि वह जीवन भर उनकी स्मृतियों में रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button