Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
उत्तर प्रदेशराज्य

SP रेलवे स्वयं संभालेंगे प्रेसिडेंशियल ट्रेन की सुरक्षा की कमान

लखनऊ। राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन शनिवार देर रात लखनऊ पहुंचेगी। यहां पर इस ट्रेन के रैक को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। रेलवे विशेष सुरक्षा बल के जवान उनके रैक की निगरानी करेंगे। रविवार सुबह अयोध्या रामलला के दर्शन को जा रहे राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन की सुरक्षा की कमान प्रयागराज के एसपी रेलवे सिद्धार्थ शंकर मीणा के हाथ होगी। राष्ट्रपति की ट्रेन जिस रूट से गुजरेगी। उसकी सुरक्षा की निगरानी संबंध‍ित थाना पुलिस के साथ जीआरपी के हाथ में भी होगी। राष्‍ट्रपत‍ि की सुरक्षा व्‍यव्‍स्‍था को देखते हुए चारबाग स्टेशन को कई सेक्टर में व‍िभाज‍ित क‍िया गया है।

आरपीएफ और जीआरपी जवानों की मौजूदगी में रेलवे के मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी प्रेसिडेंशियल ट्रेन के रैक की जांच करेंगे। पहिए, एसी सहित सभी बिन्दुओं की जांच के बाद ही प्रेसिडेंशियल ट्रेन को फिटनेस दिया जाएगा। चारबाग स्टेशन से प्रेसिडेंशियल ट्रेन रविवार सुबह 9:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 2:20 घंटे में अयोध्या की 134 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। स्टेशन के मुख्य पोर्टिको से होकर राष्ट्रपति प्लेटफार्म नंबर एक पर जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर एक तक राष्ट्रपति एक आर्ट गैलरी से गुजरेंगे। इसमें चारबाग स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना से जुड़े चित्र लगाए जाएंगे।

खास सुरक्षा व्‍यवस्‍था : चारबाग स्टेशन को कई सेक्टर में बांटा गया है। जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस ने चारबाग स्टेशन के पार्सल घर, रेल डाक सेवा और पार्किंग स्टैंड जैसे स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। पैदल पुल पर भी आरपीएफ जवानों की तैनाती श्वान दस्ते के साथ की गई है। ट्रेन को लखनऊ से ले जाने वाले दो इंजनों की डीजल शेड में ओवरहॉलि‍ंग रेलवे ने पूरी कर ली है। जबकि अपने वरिष्ठ अधिकारी को भी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दे दी है। प्रेसिडेंशियल ट्रेन के आगे पायलट इंजन चलेगा। इसका ट्रायल भी रेलवे अफसरों ने पूरा कर लिया है।

Related Articles

Back to top button