Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsराष्ट्रीय

NDTV अडानी भरोसे, रवीश कुमार ने Prime-Time से किया GOODBYE

नई दिल्ली : कलम में जोर जितना है सच्चाई की बदौलत है,और सच की आवाज को हमेशा से दबाने या बंद करने की कोशिश की जाती रही हैं घुटन और बंदिशों को तोड़ती सच की एसी ही एक आवाज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और वो है प्राइम टाइम के रविश जी की आवाज़। प्राइम टाइम के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है ।

कई वर्षों से NDTV के लिए काम कर रहे रविश कुमार ने आखिर उस न्यूज़ चैनल को अलविदा कह दिया है। हालांकि, रविश कुमार का आगे का प्लान क्या है, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें रविश कुमार NDTV पर अपने प्रोग्राम प्राइम टाइम को लेकर काफी चर्चित हैं। वहीँ मीडिया में यह खबर भी चल रही है कि, अडानी ग्रुप, NDTV न्यूज़ चैनल को खरीदने जा रहा है।
माना जा रहा है कि, इसी वजह से रविश कुमार ने NDTV से अपना रास्ता अलग कर लिया है।

दरअसल, NDTV, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे उद्योगपतियों पर हमेशा से हमलावर रहा है। वरिष्ठ पत्रकार जे गोपीकृष्णन ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘अडानी समूह एक पुराना टीवी चैनल खरीदने जा रहा है, जो हमेशा उन पर हमला करता था, इस डील पर हस्ताक्षर लंदन में होंगे, कुछ लोग कहते हैं कि ये डील 1600 करोड़ रुपये की है। लेकिन वर्तमान में जो व्यक्ति शीर्ष पर है उसे केवल 100 करोड़ रुपये मिलेंगे और प्रमुख शेयरधारक 750 करोड़ रुपये लेंगे।’

आपको बता दें कि अडानी ग्रुप द्वारा NDTV को खरीदे जाने की अटकलें उस वक़्त लगनी शुरू हुईं, जब ‘द क्विंट’ में बतौर एडिटोरियल डायरेक्टर रह चुके संजय पुगालिया ‘अडानी इंटरप्राइजेज’ की मीडिया इनिशिएटिव्स में CEO के साथ-साथ मुख्य संपादक के पद के लिए चुने गए।

Related Articles

Back to top button