Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsराष्ट्रीय

27 सितंबर से नवादा के रास्ते देवघर पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन शुरू

नवादा, बिहार के नवादा जिला वासियों के लिए खुशख़बरी है। अब यहां के लोगों को नवादा से पुणे तक सफ़र आसान हो जाएगा। यहां के लोगों को पुणे जाने के लिए गया और पटना जाने की जरूरत नहीं होगी। 27 सितंबर से नवादा के रास्ते देवघर पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव इस दिन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन का परिचालन शुभारंभ करेंगे। बाबा नगरी देवघर से पुणे के लिए चलने वाली यह नई ट्रेन साप्ताहिक होगी। जिसका टाइम टेबल अभी जारी नहीं किया गया है।

जानकार बताते हैं कि अगले एक से दो दिनों में रेलवे की ओर से समय सारणी जारी कर दी जाएगी। देवघर से चलने के बाद यह ट्रेन जसीडीह, किऊल, नवादा, गया, सासाराम रूकते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते गंतव्य की ओर जाएगी। बताया गया कि झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दूबे के प्रयास से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। बता दें कि नवादा किउल-गया रेलखंड का महत्वपूर्ण पड़ाव है। ऐसे में इस स्टेशन पर भी नई ट्रेन का ठहराव दिया गया है। हालांकि, समय सारिणी आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button