Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsराष्ट्रीय

कोरोना काल के मद्देनजर रेलव ने यात्रियों की सुरक्षा के तहत टिकट बुकिंग मे किये कई बदलाव

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे यात्रियों की सेवा में समर्पित अपने दायित्व को निभाते हुए शुरू कर रहा है नई सेवाएं अब टिकट और बुकिंग के लिए यात्रियों को भागदौड़ या लंबी लाइन लगने की जरूरत नहीं है. कोरोना काल में रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई बड़े बदलाव किए. इसी क्रम में रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए अब हिंदी में भी UTS ऐप की सुविधा दे रहा है.  रेल मंत्रालय के अनुसार, यूटीएस मोबाइल ऐप के यूजर अब रेल टिकट बुक हिन्दी भाषा में बू कर सकते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे द्वारा विकसित किया गया यह ऐप लोगों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है. पहले यह ऐप अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध था. लेकिन अब इसमें हिंदी भाषा को भी जोड़ दिया गया है. इससले यात्री अब आसानी से अपनी भाषा में टिकट बुकिंग कर पाएंगे.

रेल मंत्रालय ने बताया कि इस ऐप के वर्तमान में लगभग 1.47 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. और धीरे-धीरे इस संख्या में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुसाफिरों को भी टिकट काउंटर से टिकट लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में, रेलवे ने UTS ऐप को लॉन्च किया ताकि लोग खुद से ही जनरल टिकट भी बुक करने लगे. इस ऐप के लॉन्च होने से लोगों अब टिकट बुकिंग में आसानी होगी.
UTS ऐप सेें टिकट बुकिंग करने का तरीका
1. UTS मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने के लिए आप सबसे पहले अपने फोन में इसे इंस्टॉल करें.
2. इसके बाद आपको इसके साथ अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करें.
3. अब आप यहां अपनी आईडी बनाएं.
4. इसके बाद ऐप में आपको टिकट बुक करने के दो ऑप्शन दिखाई देंगे.
5. बुक एंड पेपर (पेपरलेस) और बुक एंड प्रिंट (पेपर) इन दोनों में से किसी का भी चुनाव करके आप टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं.
6. यदि आप पेपरलेस का विकल्प चुनते हैं, तो आपको स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकालने की आवश्यकता नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button