Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsदिल्ली/एनसीआरराज्य

किसान आंदोलन में एक किसान ने गंवाई अपनी जान सिंधु बॉर्डर पर जाम से हाहाकार

नई दिल्ली : नई दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि सिंधु बॉर्डर पर एक किसान की मृत्यु हो गई है। किसान आंदोलन के चलते आज भारत बंद का ऐलान किया गया था जिसके बाद से दिल्ली के सभी रास्ते और हाईवे पर पुलिस बल तैनात था लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से भयानक जाम की स्थिति लग गई दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल एक किसान की मौत होने की खबर सामने आ रही है। आज ‘भारत बंद’ के दौरान भगेल राम को हार्ट अटैक आया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौके पर ही उन्‍होंने दम तोड़ दिया था। सिंघु, रजोकरी, गाजीपुर सहित दिल्‍ली की कई सरहदों पर किसान आज रास्‍ता बंद करके बैठे हैं। दिल्‍ली-गुड़गांव बॉर्डर पर भयंकर जाम लगा हुआ है। पुलिस राजधानी की तरफ आने वाली हर गाड़ी की चेकिंग कर रही है।
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम है। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर ट्रैफिक रेंगते हुए चल रहा है। गुरुग्राम ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष ने बताया है कि दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर और रजोकरी फ्लाईओवर के पास दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण एक्सप्रेस-वे पर यातायात की रफ़्तार सुस्त है। दिल्ली यातायात पुलिस ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश से दिल्ली के साथ राज्य की गाजीपुर बॉर्डर की तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘विरोध के चलते यूपी से गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया है।’
बता दें कि आज शाम 4 बजे तक किसान भारत बंद करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि दिल्ली और आसपास रहने वाले लोग बॉर्डर क्रॉस न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। इसी भारत बंद में जहां एक किसान ने अपनी जान गंवा दी है, वहीं आम जनता भी जाम के कारण परेशान हो रही है, ऐसे में लोग ये सवाल कर रहे हैं कि इस भारत बंद का क्या सकारात्मक परिणाम निकला ?

Related Articles

Back to top button