Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

CWC बैठक में सोनिया गांधी ने कहा- ‘मैं फुलटाइम अध्यक्ष हूं, मीडिया के जरिए न करें बात’

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर आज (शनिवार को) कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हो रही है. सोनिया गांधी CWC मीटिंग की अध्यक्षता कर रही हैं. मीटिंग में गांधी परिवार और G-23 नेताओं के बीच टकराव देखने को मिला.

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने G-23 के नेताओं पर निशाना साधा. सोनिया गांधी ने इन नेताओं को नसीहत दी. सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने हमेशा स्पष्टता की सराहना की है. मीडिया के माध्यम से मुझसे बात करने की कोई जरूरत नहीं है. आइए हम सभी एक स्वतंत्र और ईमानदार चर्चा करें. लेकिन इस कमरे की चारदीवारी के बाहर क्या बात होनी चाहिए, ये सीडब्ल्यूसी का सामूहिक निर्णय है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं ही कांग्रेस की पूर्णकालिक और कार्यशील अध्यक्ष हूं. संगठन चुनाव का खाका केसी वेणुगोपाल सबके समक्ष रखेंगे.

सूत्रों के अनुसार, CWC मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष और संगठन का चुनाव कराने, किसान आंदोलन, अगले साल पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारियां और महंगाई पर चर्चा हो सकती है.

जान लें कि लोक सभा चुनाव 2019 के बाद केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से लेकर अब तक कोई भी स्थाई अध्यक्ष नहीं चुना गया है. सोनिया गांधी ही अस्थाई अध्यक्ष बनी हुई हैं.

Related Articles

Back to top button