Breaking
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदी
Breaking Newsमनोरंजन

भाग मिल्खा भाग की अपार सफलता के बाद अब एक नई वेब सीरीज भगोड़ा नीरव ,आसमान से ज़मीन का सफर

मुंबई. हर व्यक्ति की कोई न कोई कहानी ज़रूर होती है यह कहानी तब उजागर होती है जब व्यक्ति समाज की नजरों में आता है ,भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी भी एक है जो अपने पीछे एक कहानी छोड़ गया, जिस पर बेब सीरीज बनाई जा रही है. इसमें नीरव की सफलता हासिल करने से लेकर भगोड़ा घोषित होने तक की कहानी को दिखाया जाएगा.
पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी (PNB Scam) करने के आरोपी नीरव मोदी पर पत्रकार पवन सी. लाल ने एक किताब लिखी है, जिसका टाइटल है ‘फ्लॉएड: द राइज एंड फॉल ऑफ इंडियाज डायमंड मोगुल नीरव मोदी
प्रोडक्शन बैनर अबुदंतिया एंटरटेनमेंट ने इस किताब पर वेब सीरीज बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं. भगोड़ा घोषित होने से पहले नीरव मोदी देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारियों में से एक थे. सीरीज के लिए स्क्रिप्ट लिखने का काम शुरू कर दिया गया है. खोजी पत्रकार, पवन सी. लाल ने इंटरव्यू और शोध के आधार पर यह किताब लिखी है. वे इस सीरीज की स्क्रिप्ट के सलाहकार लेखक के रूप में काम करेंगे.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेखक पवन सी. लाल ने कहा, ‘मुझे बहुत रोमांच का अनुभव हो रहा है और इस बुक को स्क्रिप्ट के अनुकूल बनाने में सहयोगी की भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है’. इस बुक में नीरव के सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के बारे में विस्तार में बताया गया है. साथ ही इसमें उसके बिजनेस के पतन और फिर 14,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने तक के मामले का वर्णन किया गया है.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेखक पवन सी. लाल ने कहा, ‘मुझे बहुत रोमांच का अनुभव हो रहा है और इस बुक को स्क्रिप्ट के अनुकूल बनाने में सहयोगी की भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है’. इस बुक में नीरव के सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के बारे में विस्तार में बताया गया है. साथ ही इसमें उसके बिजनेस के पतन और फिर 14,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने तक के मामले का वर्णन किया गया है. लेखक ने बुक में इतना बड़ा घोटाला करने वाले शख्स नीरव के व्यक्तित्व को उजागर किया है. लेखक पवन सी. लाल ने कहा कि, ‘एक किताब को फिल्म के रूप में प्रस्तुत करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन मुझे भरोसा है कि अबुदंतिया एंटरटेनमेंट इस प्रयास के साथ न्याय करेंगे.’

Related Articles

Back to top button