Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsस्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिखाया घर का रास्ता, किया वर्ड कप से बाहर ।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के सेमिफाइनल में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच गया है और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया. मार्कस स्टोयनिस और मैथ्यू वेड की हिटिंग ने पाकिस्तान से मैच छइन लिया. मैथ्यू हेड ने 17 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए वहीं स्टोयनिस ने 31 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली. आखिरी 2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों की जरूरत थी लेकिन मैथ्यू वेड ने शाहीन अफरीदी के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर कंगारुओं को जीत दिला दी.

इससे पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 176 रन बनाए. फखर जमां और मोहम्मद रिजवान दोनों ने ही अर्धशतक लगाए. रिजवान ने 52 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली और फखर जमां ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए. बाबर आजम ने भी 39 रनों की पारी खेली लेकिन अंत में ये योगदान बेकार गया. गेंदबाजी की बात करें तो हसन अली ने महज 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए और वो मैच के बेस्ट गेंदबाज चुने गए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने महज 22 रन देकर 1 विकेट लिया.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम की हार का टर्निंग प्वाइंट कैच छूटना बताया. बता दें 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर हसन अली ने मैथ्यू वेड का आसान कैच छोड़ दिया जिसके बाद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शाहीन अफरीदी की 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के जड़ पाकिस्तान से मैच छीन लिया. 15 ओवर तक मैच ऑस्ट्रेलिया की पहुंच से दूर था और पाकिस्तान आसान जीत की ओर बड़ रहा था. ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाए थे और उसे 5 ओवर में जीत के लिए 62 रन चाहिए थे लेकिन पाकिस्तान की खराब गेंदबाजी और स्टोनिस-वेड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने कंगारुओं को जीत दिला दी. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 4 ओवर में 61 रन ठोके.
महज 17 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाने वाले मैथ्यू वेड को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैथ्यू वेड ने छठे विकेट के लिए स्टोयनिस के साथ मिलकर 41 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी की. मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के बाद कहा कि वो कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर थे लेकिन दोबारा मौका मिलने और टीम को जीत दिलाई के बाद वो बेहद खुश हैं.

Related Articles

Back to top button