Breaking
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ LOP राहुल गाँधी बैठे धरने पर, इंडिया गठबंधन का मार्च शुरूअखिलेश- अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है, सपा नहीं उतारेगी तीसरा प्रत्याशीUP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गे
Breaking Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद, कई और अपना पल्ला झाड़ कर निकले ,लगी इस्तीफों की बौछार

CHANDIGARH: पंजाब सरकार मे जिस तरह के फेरबदल और उठा पटक जारी है इसको देख कर किसी बड़े बदलाव का संकेत कांग्रेस पार्टी मे देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के कुछ देर बाद उनके विशेष मुख्य सचिव सुरेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देर शाम राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू ने भी अपने पद से इस्तीफा सरकार को सौंप दिया।
शनिवार शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को अपना और अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा। दो घंटे 20 मिनट बाद ही राजभवन ने औपचारिक तौर पर पुष्टि कर दी कि राज्यपाल ने कैप्टन और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा मंजूर कर लिया
कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने का फैसला लिए जाने के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर गंभीरता से मंथन शुरु कर दिया था। शनिवार को पहले तो उन्होंने दोपहर दो बजे सिसवां स्थित अपने आवास पर समर्थक विधायकों की बैठक बुलाने का फैसला लिया लेकिन बाद में यह फैसला बदलते हुए वे चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे, जहां अपने खेमे के विधायकों के साथ बैठक की।
सरकारी आवास पर कैप्टन के साथ उनकी पत्नी परनीत कौर के अलावा समर्थक मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधू सिंह धर्मसोत, सांसद गुरप्रीत सिंह औजला, रवनीत सिंह बिट्टू, संतोख सिंह चौधरी और करीब डेढ़ दर्जन विधायक मौजूद रहे।
अपने समर्थकों के साथ लंबे विचार विमर्श के बाद कैप्टन राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन रवाना हुए। इसी दौरान उनके पास हाईकमान के पर्यवेक्षक अजय माकन का फोन भी आया और उन्होंने कैप्टन से मिलने की इचछा जताई लेकिन कैप्टन ने मिलने से इंकार करते हुए राजभवन पहुंचना उचित समझा।
इस बीच, विधायक दल की बैठक के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पार्टी हाईकमान ने चेन्नई से चंडीगढ़ बुला लिया था। शनिवार को जाखड़ ने ट्वीट कर राहुल गांधी के पंजाब संबंधी फैसले का स्वागत किया। हालांकि ट्वीट में उन्होंने फैसले के बारे में खुल कर कुछ नहीं लिखा। वहीं, जाखड़ को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि शाम पांच बजे कांग्रेस भवन में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा और कैप्टन के स्थान पर जाखड़ मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button