Breaking
पीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?
अर्ली बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG-PNG भी करेंगी आपकी जेब खाली

दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई वैसे ही आम लोगों पर भारी पड़ रही है कभी दाल तो कभी सरसों का तेल इन सभी चीजों के दाम बढ़ोतरी के कारण वैसे ही आम जनता बहुत परेशान हैं। पेट्रोल डीजल ने भी आम जनता की जेब पर काफी असर डाला है। अब बारी आई है सीएनजी और पीएनजी की, सीएनजी पीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है.

पेट्रोल और डीजल पर महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब रविवार से गैस के लिए भी ज्यादा कीमतें चुकानी होंगी. दरअसल, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप से पहुंचाई जाने वाली घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतें बढ़ा दी हैं. अभी सीएनजी की दिल्ली में कीमत 44.30 रु प्रति किलो थी. अब इस पर 90 पैसे प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं. वहीं, PNG के दामों में 1.25 प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है.

दिल्ली में अब सीएनजी 45.20 रु प्रति किलो मिलेगी. वहीं, पीएनजी की कीमत 29.61 रु से बढ़ाकर 30.86 रुपए प्रति SCM कर दी गई है. दिल्ली में सीएनजी की ये कीमतें रविवार को सुबह 6 बजे से लागू होंगी. इतना ही नहीं दिल्ली के अलावा एनसीआर और पश्चिमी यूपी में भी गैस के लिए बढ़ी हुई कीमतें चुकानी होंगी.

इससे पहले CNG और PNG की कीमतों में 8 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी. तब दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, पीएनजी की कीमत बढ़ाकर 29.66 रुपए प्रति घन मीटर की गई थी.

वहीं, शनिवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया गया. दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल का रेट 107.52 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.48 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

Related Articles

Back to top button